प्रसिद्ध सिख विद्वान डॉ. रतन सिंह जग्गी पद्म श्री पुरस्कार से हुए सम्मानित 

शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में दिए गए कीमती योगदान के लिए दिया गया यह सम्मान 

0
3

शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में दिए गए कीमती योगदान के लिए दिया गया यह सम्मान 


चंडीगढ़ /नईं दिल्ली। 
भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में करवाए गए एक विशेष समारोह के दौरान प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सिख विद्वान डॉ. रतन सिंह जग्गी को प्रतिष्ठित पुरुस्कार पद्म श्री के साथ सम्मानित किया।

यह भी पढ़े:- अमित शाह ने नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रसिद्ध सिख विद्वान डॉ. रतन सिंह जग्गी को राष्ट्रपति की तरफ से यह पुरस्कार भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इलावा कई केंद्रीय मंत्रियों की हाज़िरी में दिया गया। यह प्रतिष्ठित पुरुस्कार डॉ. रतन सिंह जग्गी को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में डाले कीमती योगदान के लिए दिया गया है। 90 साल से भी अधिक उम्र के डा. जग्गी हिंदी और पंजाबी के प्रसिद्ध विद्वान हैं और उनके पास गुरमति और भक्ति लहर साहित्य की विशेष महारत है।