जुब्बल-कोटखाई: पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को उनकी 20 वी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई ने एक सभा का आयोजन किया। इस सभा में जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायतों के वर्तमान व पूर्व प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक ने कहा कि विकासपुरूष पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने जुब्बल-नावर-कोटखाई को सींचा हैं। सड़के, बाग़वानी, शिक्षा, स्वास्थ्य ढांचे को स्थापित करने में पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने ग़रीब, असहाय और पिछड़े तबकों की सेवा और उत्थान में जीवन समर्पित किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के आदर्शो, सिद्धान्तों और समाज के लिए किए विकासात्मक कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। सभा में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को याद करते हुए विचार सांझा किए।
Shoolini University
Latest article
ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के अर्हान रोहता ने रीजनल CISCE शूटिंग टूर्नामेंट में...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र मास्टर अर्हान रोहता ने रीजनल CISCE शूटिंग टूर्नामेंट में अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक...
कांग्रेस सरकार दमनकारी सरकार, एफआईआर और चार्जशीट वाली सरकार
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू होने पर सरकार पर तंज कसते हुए...
वरिष्ठ संपादक डॉ. राजेश शर्मा सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला ।गिरिराज साप्ताहिक समाचार-पत्र के वरिष्ठ संपादक डॉ. राजेश शर्मा के सम्मान में सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में एक गरिमामय...