जुब्बल-कोटखाई: पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को उनकी 20 वी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई ने एक सभा का आयोजन किया। इस सभा में जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायतों के वर्तमान व पूर्व प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक ने कहा कि विकासपुरूष पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने जुब्बल-नावर-कोटखाई को सींचा हैं। सड़के, बाग़वानी, शिक्षा, स्वास्थ्य ढांचे को स्थापित करने में पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल ने ग़रीब, असहाय और पिछड़े तबकों की सेवा और उत्थान में जीवन समर्पित किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के आदर्शो, सिद्धान्तों और समाज के लिए किए विकासात्मक कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। सभा में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को याद करते हुए विचार सांझा किए।
Shoolini University
Latest article
कंडा जेल में ध्यान से बदली बंदियों की सोच, आर्ट ऑफ लिविंग का चार...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा, शिमला में चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम...
ऑकलैंड हाउस स्कूल में लोअर प्राइमरी विभाग की प्रदर्शनी आयोजित
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । ऑकलैंड हाउस स्कूल के लोअर प्राइमरी विभाग, जिसमें नर्सरी से फॉर्म II तक की कक्षाएँ शामिल हैं, द्वारा एक आकर्षक...
महक रांचटा बनी जिला यूथ कांग्रेस शिमला की सचिव, युवाओं को संगठन से जोड़ना...
आदर्श हिमाचल ब्यूऱों
शिमला । जिला यूथ कांग्रेस शिमला की नई कार्यकारिणी का आधिकारिक रूप से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में कोटखाई क्षेत्र...











