आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू विधायक मोहनलाल ब्राक्टा को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति का सदस्य नियुक्त होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एपूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कुलदीप राठौर धन्यवाद किया है। उन्होनें कहा हैं कि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा स्वयं स्वच्छ और साफ सुथरी छवि के इंसान है। कुल्ला ने कहा कि पूरे कांग्रेस परिवार रोहड़ू की ओर से इस नियुक्ति पर मोहनलाल ब्राक्टा को भी बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होनें कहा कि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को जो जिम्मेदारी कांग्रेस हाईकमान से सौंपी हैए उसे वह पूरी ईमानदारी न निष्ठा से निभाएगें।










