पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरी रशियन महिला, हालत गंभीर 

अपने दोस्त के साथ ओल्ड मनाली से बिना लोकल गाइड के खोह वाटरफॉल के लिए हुई थी रवाना

1
172
रशियन महिला वीरा लित्वीनोव
रशियन महिला वीरा लित्वीनोव

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

 

शिमला।  मनाली पुलिस ने एक रशियन महिला को रेस्क्यू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रशियन महिला वीरा लित्वीनोव अपने विदेशी दोस्त ईयूरी इयारोवोई के साथ ओल्ड मनाली से बिना लोकल गाइड के खोह वाटरफाल के लिए रवानाहुए  थेलेकिन रशियन महिला वीरा लित्वीनोव पैर फिसलने की वजह से 50 मीटर गहरी ढांक में गिर गई और गंभीर घायल हो गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस थाना मनाली से एएसआई प्रकाश चंद, पीएसआई इशांत सेन, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी गोविंद, महिला आरक्षी रुवीना तथा स्थानीय बचाव दल महिला को रेस्क्यू करने लिए रवाना हुए।

 

ओल्ड मनाली से लगभग 2-3 घंटे का पैदल ट्रैक तय करने के बाद पुलिस टीम व स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंचे जहां से विदेशी महिला को रेस्क्यू कर मनाली अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

1 COMMENT

Comments are closed.