सैवलॉन स्वस्थ इंडिया ने सचिन तेंदुलकर को बनाया हैंड एम्बैसेडर 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

Ads

शिमला।सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन ने एक अनूठा कदम उठाते हुए दुनिया के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर को विश्व का पहला हैंड एम्बैसेडर बनाने की घोषणा की है दुनियाभर में क्रिकेट विश्व में अपने योगदान के लिए मास्टर ब्लास्टर का नाम बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है उन्होंने क्रिकेट इतिहास में कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए पीढ़ियों को प्रेरित किया है अब एक विशेष सरोकार के लिए वह अपने अनमोल हाथों से एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं सचिन एक हैंड एम्बैसेडर के तौर पर उचित तरीके से हाथ धोने के लिए करोडों लोगों को प्रेरित करेंगे आईटीसी का सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन नए-नए अनुभवों और पहलों के माध्यम से हाथों की साफ-सफाई की दिशा में व्यवहार में बदलावलाने के मामले में सबसे आगे रहा है। रोके जा सकने योग्य संक्रमण हमारे देश पर बड़ा आर्थिक बोझ डालते हैं, लेकिन बीमारियों को फैलने से रोकने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है नियमित रूप से हाथ धोना। पहले हैंड एम्बैसेडर के तौर पर सचिन तेंदुलकर के साथ, सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन एक स्वस्थ राष्ट्र के लिए हाथों को साफ रखने की संस्कृति विकसित करने की अपनी यात्रा में और आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री से बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने की भेंट

 समीर सत्पथीडिविजनल चीफ एक्जीक्यूटिवपर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बिजनेसआईटीसी लिमिटेड ने कहा कि साबुन या हैंडवॉश से हाथ धोना दैनिक हाईजीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें संपूर्ण स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता करता है। इसके लिए विशेष तौर पर बच्चों में और समाज में इस स्वस्थ आदत का निर्माण करने के लिए लगातार जोर दिए जाने और जुड़ाव बनाने की आवश्यकता है। हाथों की स्वच्छता के मामले में लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन सबसे आगे रहा है। सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन के लिए “हैंड एम्बैसेडर” के रूप में सचिन के हमारे साथ जुड़ने से हमें बहुत खुशी हो रही है जो खुद भी इस आदत का मजबूती से समर्थन करते हैं।
इस भागीदारी पर अपनी बात रखते हुए क्रिकेट के महान खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर ने कहा कि एक स्वस्थ भारत के निर्माण में हाथों की साफ-सफाई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह एक ऐसा नेक कार्य है जिससे मैं कई वर्षों से जुड़ा हुआ हूँ।

 सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज भारत में बिकना शुरू

शिमला,03, मार्च,2023, सैमसंग की नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज, गैलेक्सी एस23की बिक्री 24 फरवरी, 2023 शुरू हो गई है।गैलेक्सी एस-23 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस 23 प्लस    और गैलेक्सी एस-23 डिवाइसेज ने पूरी एक पीढ़ी को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन प्रस्तुत किए है, जिनका पर्यावरण पर प्रभाव भी बहुत कम है।गैलेक्सी एस-23 सीरीज़ खरीदने के इच्छुक ग्राहक सैमसंग.कॉम और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स से यह स्मार्टफोन आज से खरीद सकते हैं।

गैलेक्सी एस-23 अल्ट्रा में एडेप्टिव पिक्सल के साथ आल – न्यू  200 मेगापिक्सल का सेंसर है जो, बेहतरीन डिटेल्स के साथ इमेज कैप्चर करता है। सुपर क्वाड पिक्सल एएफ के साथ रियर कैमरा लक्ष्य पर 50% ज़्यादा तेज़ी से फोकस करता है। गैलेक्सी एस23 सीरीज के फ्रंट कैमरा में ड्यूल पिक्सल ऑटो फोकस टेक्नोलॉजी के साथ नाईटोग्राफी फीचर दिया गया है, जो कम रोशनी में भी फ्रंट कैमरा से बेहतरीन इमेज प्राप्त करने में मदद करता है। ड्यूल पिक्सल ऑटो फोकस टेक्नोलॉजी फ्रंट कैमरा से 60% ज़्यादा तेज़ फोकस प्रदान करती है।गैलेक्सी एस23 सीरीज के वीडियो सुपर एचडीआर, बेहतर नॉइज़ कंट्रोलएल्गोरिथम एवं रात में ज़्यादा स्मूथ और शार्प आउटपुट के लिए 2X चौड़े ओआईएस के साथ ज़्यादा सिनेमेटिक होते है।

गैलेक्सी एस23 में कस्टम डिज़ाइन का स्नैपड्रैगन8 जनरेशन2 मोबाइल प्लेटफार्म है, जो दुनिया का सबसे तेज़ मोबाइल ग्राफ़िक्स प्रदान करता है। गैलेक्सी एस23 सीरीज में भरोसेमंद गेमिंग के लिए 2.7X बड़ा वेपर कूलिंग चैम्बर है।गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा मेनस्ट्रीम मोबाइल गेमिंग के लिए रियल-टाइम रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है।  इसलिए, यूज़र्स को दृश्यों की ज्यादा जीवंत रेंडरिंग दिखाई देगी, इसकी टेक्नोलॉजी रोशनी की हर किरण को सिमुलेट एवं ट्रैक कर लेती है।भारत में बिकने वाले सभी गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन्स को कंपनी की नोएडा फैक्ट्री में बनाया जा रहा है। सैमसंग का ‘मेड इन इंडिया’ गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन सीरीज बेचने का फैसला भारत के निर्माण एवं विकास की कहानी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।