शर्मसार! 65 साल के बुजुर्ग ने किया 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म 

आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

0
3

आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक 65 साल के बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना दिया। यह मामला गगरेट उपमंडल का है। 65 साल के आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गगरेट थाना में बच्ची के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। SP अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि बच्ची के पेट में लगभग 6 महीने से दर्द था। परिजन इलाज करा रहे थे, लेकिन गुरुवार शाम को फिर से दर्द उठने पर जांच कराई गई तो दुष्कर्म होने की बात का खुलासा हुआ। डॉक्टर के खुलासे के बाद परिजनों ने पीड़ित बच्ची से पूछताछ करके मामले की जानकारी ली, जिसमें मकान मालिक द्वारा गंदी हरकत किए जाने की बात सामने आई।

यह भी पढ़े:- स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान-डाॅ. सुरेखा चोपड़ा

SP ने बताया कि बच्ची का परिवार किराये पर रहता है। बच्ची ने मां-बाप को बताया कि जुलाई 2022 में जब वह बाथरूम में नहा रही थी तो आरोपी बाथरूम का दरवाजा खोलकर बाथरूम में घुस आया। उसने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर वह डरा धमकाकर चला गया। वह बोला अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। इससे वह काफी डर गई थी।