शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दौर अपने चरम पर है लगभग 2 दिनों के बाद प्रदेश में मतदान होना है और उसी कड़ी में पार्टियां भी प्रचार में जुटी हुई है इसी के चलते प्रचार के लिए अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मंगलवार दोपहर बाद राजधानी शिमला पहुंच गए। जहां चौड़ा मैदान स्थित होटल में रुके खरगे ने शाम के समय पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की समीक्षा की। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर फीडबैक भी लिया। इसके बाद खरगे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ आगामी रणनीति बनाई।
इसके बाद मलिकार्जुन खड़गे प्रदेश में चुनावी रैली करेंगे और प्रयास करेंगे कांग्रेस को और मजबूत जहां कांग्रेस प्रदेश में सत्ता का रिवाज बरकरार रखने के लिए मैदान में है तो वहीं भाजपा वर्षों की इस राजनीतिक परंपरा को तोड़ने के इरादे से रण में है।