शिमला जल निगम ने 24×7 हेल्पलाइन से उपभोक्ता शिकायतों का निपटारा तेज किया

0
106

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। शिमला जल प्रबंधन निगम (SJPNL) ने उपभोक्ता सुविधा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए 24×7 कस्टमर केयर सेवा शुरू की है। निगम की ग्राहक सेवा टीम अब तक 1600 से अधिक शिकायतों और पूछताछों का सफल निपटारा कर चुकी है। SJPNL के प्रवक्ता ने बताया कि जल सेवा से जुड़ी सभी समस्याओं, बिलिंग, कनेक्शन, कलेक्शन, नेटवर्क मेंटेनेंस, मीटरिंग, मोबाइल/ईमेल अलर्ट, रीडिंग और ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस को नागरिक अब हेल्पलाइन नंबर 87671-98000 पर सीधे दर्ज करवा सकते हैं।

इस दौरान प्रवक्ता ने कहा कि निगम की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को निर्बाध और भरोसेमंद जल सेवा उपलब्ध कराना है। दर्ज की गई शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी शिकायत, जानकारी या सुझाव के लिए हेल्पलाइन का नियमित उपयोग करें, यह पहल SJPNL की उपभोक्ता-केंद्रित नीति और पारदर्शी जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।