आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में विशाल हिमाचल आउटडोर फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा एक बैठक रखी गई जिस बैठक में समस्त इस विशाल हिमाचल आउटर फोटोग्राफर एसोसिएशन (संगठन) के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मिलकर कार्यकारिणी गठित की। इस कार्यकारिणी में सर्व सहमति से मिलकर आउटर फोटोग्राफर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से सचिन ठाकुर को प्रधान चुना।
इस विशाल हिमाचल फोटोग्राफर एसोसिएशन के उप प्रधान राजीव वर्मा चुने गए, इस कार्यकारिणी में महासचिव, सचिव और मीडिया प्रभारी भी चुने गए हैं। अली,सोनू मेहता ,कपील शर्मा और रवि करालटा, एस एस बेदी को महासचिव चुना गया। संदीप सैंडी को सचिव, राजकुमार ओल्टा, सन्नी वर्मा, विजय शर्मा और संदीप कुमार को सचिव ,रोशन धोलटा और केसर वर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया, और अन्य सभी को संगठन के मेंबर चुना गया।
इस बैठक में जो कार्यकर्ता मौजूद रहे रवि, अली, रोशन धोलटा, राजकुमार ओल्टा,रूपलाल ठाकुर, सोनू मेहता,कपिल शर्मा, विजय शर्मा, संदीप सैंडी, संदीप कुमार,सनी वर्मा,संजय वर्मा, घनश्याम शर्मा, सोनू शर्मा, समीर, केसर वर्मा, कुलदीप शर्मा, आकाश मोंगा, गुलाब सिंह,एस एस बेदी इन सभी की मौजूदगी में सर्व सहमति से इस कार्यकारिणी का गठन हुआ है।











