शूलिनी विश्वविद्यालय ने प्रति शोधपत्र उद्धरणों में हासिल किया प्रथम स्थान

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सोलन। शूलिनी विश्वविद्यालय ने प्रति शोधपत्र उद्धरणों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर अपनी शोध क्षमता और वैश्विक शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: एशिया 2026 में एशिया में 159वें स्थान पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के 168वें स्थान से नौ स्थान ऊपर है। भारत में इसे 14वां स्थान मिला है। इस रैंकिंग में कुल 1,526 संस्थानों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 550 एशिया और 294 भारत से थे।

इस दौरान शूलिनी विश्वविद्यालय का QS एशिया रैंकिंग में सफ़र 2021 में शुरू हुआ था, जब इसे 291-300 बैंड में रखा गया। इसके बाद 2022 में 271-280, 2023 में 216-220, 2025 में 168 और अब 2026 में 159वें स्थान पर पहुँचकर विश्वविद्यालय ने केवल पांच वर्षों में लगातार सफलता का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। चांसलर प्रोफेसर पी. के. खोसला ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह संकाय, शोधकर्ताओं, छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, उन्होंने कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और नवाचार की भावना इसे नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।