भारत-नेपाल स्थित सभी इकाइयों में एसजेवीएन ने उत्साह से मनाया योग दिवस

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसजेवीएन ने अपने कॉरपोरेट मुख्यालय शिमला सहित भारत और नेपाल स्थित सभी कार्यालयों एवं परियोजनाओं में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य, समग्र कल्याण, मानसिक सजगता तथा आंतरिक सामंजस्य के लिए नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

हिमाचल प्रदेश स्थित 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन में आयोजित विशेष योग सत्र का शुभारंभ निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी योगाभ्यास में भाग लिया। उनके साथ परियोजना प्रमुख (रामपुर एचपीएस) विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख (लूहरी-1 एचईपी) विवेक शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी योग किया।
नई दिल्ली स्थित एसजेवीएन के संपर्क कार्यालय में निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने योग सत्र का शुभारंभ किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।

 

 

वहीं, निगम मुख्यालय शिमला में आयोजित योग सत्र का शुभारंभ निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रही, जो शारीरिक सुदृढ़ता, लचीलापन, स्फूर्ति और मानसिक दृढ़ता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। योग सत्रों के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया, जिनका उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आध्यात्मिक सामंजस्य को सुदृढ़ करना था।

 

एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों एवं परियोजनाओं में कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने संगठन की स्वास्थ्य, कल्याण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।