समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति लगाएगी निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगी सहायक सामग्री

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति, ब्लॉक रोहड़ू की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरत राम झामटा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सबीर दास रगोरटा, जिला अध्यक्ष जे.पी. चौहान तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष सतवंत सिंह (अंकु) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक में समिति द्वारा क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने तथा दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को सहायक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से पात्र लाभार्थियों की सूचियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही निर्णय लिया गया कि 20 जून 2026 तक और अधिक पात्र व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार की जाएगी, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सुविधा से वंचित न रहे।

बैठक में क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और खदराला-सुंगरी-नरेण बहाली सड़क पर चल रहे मेटलिंग कार्य की गुणवत्ता पर भी चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरत राम झामटा ने कहा कि रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न सड़कों पर दीवार निर्माण एवं मरम्मत कार्य आवश्यकता के अनुरूप और संतोषजनक ढंग से नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकार द्वारा स्वीकृत बजट राशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित नहीं हो पा रहा।

 

समिति ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रोहड़ू को ज्ञापन सौंपते हुए उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में संगठन के सहयोग से मौके का निरीक्षण करवाने तथा सड़क कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की।

 

इसके अतिरिक्त बैठक में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में कथित वृद्धि पर भी रोष व्यक्त किया गया। इस विषय पर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जनता की शिकायतों का समाधान करवाने पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को विभागों तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

 

बैठक में महिला इकाई ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राणा, उपाध्यक्ष चम्पा झामटा, कमला देवी (डिम्पल नेगी), वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश समरैक, पिंकी देवी, रामकृष्ण संग्रेल (अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सुंदरनगर), रामचरण कायथ,