पूर्व विधायक राकेश वर्मा के पुत्र ने प्रदान किए 66 हजार मास्क

यह मास्क क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को किए जाएगें वितरित

0
129

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ठियोग क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय राकेश वर्मा के पुत्र एकलव्य वर्मा द्वारा प्रदान किए गए 66 हजार मास्क वाले वाहन को आज यहां से झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मास्क क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- हिमाचल कैबिनेट: अब पांच की जगह सात रूपए होगा न्यूनतम किराया, शिक्षा विभाग में सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों के भरे जाएंगे 771 रिक्त पद

मुख्यमंत्री ने एकलव्य वर्मा के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होते हैं। एकलव्य वर्मा के दादा और पूर्व पुलिस महानिदेशक आर आर वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here