प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिये सह प्रभारी नियुक्त

 सोलन विधानसभा में  27 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन, 17 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त

कांग्रेस
कांग्रेस

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल सिंह ठाकुर को शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिये  सह प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि राहुल सिंह ठाकुर शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को चुनाव कार्यो में सहयोग करेंगे।  उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिये  सोलन विधानसभा में  27 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है। सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के संजीव ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अतिरिक्त रोहित शर्मा, रमेश ठाकुर,अरुण शर्मा,मुकेश शर्मा,हमिंदर ठाकुर,सुरेंद्र सेठी,अरविंद गुप्ता,कुशल जेठी,जितेंद्र ठाकुर बंटी, बलदेव ठाकुर,सुंदर सिंह जसवाल,कुल राकेश पंथ,ओमप्रकाश शर्मा,सरदार सिंह ठाकुर,इंद्र पाल,भूपेंद्र कश्यप,जतिन साहनी,अजय चौहान, मोहन मेहता,जगमोहन मल्होत्रा, अजय वर्मा,सुरेंद्र ठाकुर,सुभाष वरमानी,अंकुश सूद व सुरेंद्र सिंह कश्यप को नामित किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिए सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किये है। रोहड़ू  का निशांत ठाकुर,जुब्बल कोटखाई विजय चौहान, चौपाल कुशाल मुंगटा,ठियोग राजेश वर्मा,शिमला ग्रामीण  किरण दत्ता, शिमला शहरी भूपेंद्र कंवर,कुसम्पटी एडवोकेट अजय चौहान, सोलन मदन चौधरी, अर्की ओ.पी.शर्मा, दून शिवदत्त ठाकुर,नालागढ़ प्रताप ठाकुर कसौली गगन चौहान शिलाई अरुण मेहता,पौण्टा साहिब चंद्र शेखर ठाकुर,नाहन देवा नन्द वर्मा,श्री रेणुका जी भारत भूषण मोहिल व पच्छाद में संजय भंडारी को पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह सब नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।