हरित भविष्य की ओर कदम: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसजेवीएन का वृक्षारोपण अभियान

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला। भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शिमला में वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

 

इस अवसर पर  अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक),  पंकज पोरवाल, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा लेफ्टिनेंट कर्नल लखविंदर सिंह, 133 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको डोगरा ने पौधारोपण किया। यह अभियान हिमाचल प्रदेश राज्य वन विभाग के सहयोग से शिमला के चमियाणा क्षेत्र में आयोजित किया गया।

 

अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में देवदार, ओक, अखरोट, अनार सहित विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज में हरित वातावरण के निर्माण के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करेगी।

 

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

 

इस अभियान में 133 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको डोगरा, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एसजेवीएन कॉर्पोरेट मुख्यालय, शिमला के विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरित भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

एसजेवीएन द्वारा आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।