छात्रों ने देखी विधानसभा कार्यवाही, स्पीकर ने समझाया लोकतंत्र का महत्व

0
14

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं ने बजट सत्र के 12वें दिन की विधानसभा कार्यवाही का अवलोकन किया।

 

कार्यवाही से पूर्व छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष Kuldeep Singh Pathania से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधान सभा की भूमिका, गठन और स्पीकर पद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

अध्यक्ष ने बताया कि विधान सभा राज्य में कानून बनाने वाला सर्वोच्च सदन है, जहां विधायक जनता के मुद्दे उठाते हैं और सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने बजट प्रक्रिया, सरकार और विपक्ष की भूमिका तथा सदन में होने वाली बहस और मतदान की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया।

 

उन्होंने छात्रों को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक Keval Singh Pathania भी उपस्थित रहे।
🖼️
छात्रों ने देखी
विधानसभा की कार्यवाही
स्पीकर ने समझाया लोकतंत्र
📲
#HimachalVidhanSabha #KuldeepPathania #Shimla #StudentVisit #Democracy #BudgetSession #HPU #HimachalNews #AdarshHimachal