आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल ने जिला कांगड़ा की जयसिंहपुर विधानसभा किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कॉल को पदोन्नत करते हुएए जिला कांगड़ा किसान कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया है।
मीडिया से यह जानकारी साझा करते हुएएकिसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश किसान कांग्रेस के संयोजक एवं संगठन प्रभारी विवेक कटोच ने दोनों ब्लॉक अध्यक्षों के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं तथा यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।