गांधी जयंती पर सुवक मंडल प्रधान प्रकाश चंद ने लोगों को किया जागरूक

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। महात्मा गांधी जयंती पर युवक मंडल प्रधान प्रकाश चंद ने लोगों को जागरुक किया और खेल प्रतियोगिता मैराथन  संदेश भाषण प्रतियोगिता और मेहंदी रंगोली  इत्यादि कई प्रकार की खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कि वार्ड पंच द्वारा बच्चों के लिए इनाम बांटी गई इस प्रतियोगिता इस जयंती के उपलक्ष में महिला मंडल प्रधान लोगों ने भाग लिया जिसमें सभी ने गांधी जयंती में अपने अपने विचार रखें और भाषण दिए और लोगों को जागरूक किया और इसके साथ-साथ साफ सफाई भी की गई  ।

 खेल प्रतियोगिता मेंआंद्रेज ठाकुर 2 किलोमीटर मैराथन रेस में प्रथम स्थान जो रहा है ,जबकि एक किलोमीटर में हर्ष ठाकुर ने प्रथम स्थान पाया है।वहीं भाषण में पहला स्थान भूमिका ने पाया है और दूसरा स्थान नेहा ने। इसी प्रकार रंगोली  में भूमिका, साक्षी, नेहा,व सुनैना ने पहला स्थान पाया है।
इस प्रतियोगिता में युवक मंडल प्रधान प्रकाश ठाकुर महिला मंडल मियून की प्रधान टिकू देवी, महिला  मंडल कलंगी की प्रधान अनीता ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना भारद्वाजर , स्वयंसेवी हर्षिता ठाकुर आदि मौजूद  रहे।