राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

Symbolic protest of the Block Congress Committee to cancel the membership of Rahul Gandhi

 आदर्श हिमाचल ब्यूरो
 
आनी-अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हिमाचल  प्रतिभा वीरभद्र सिंह  के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी ने लोक निर्माण  विभाग विश्राम गृह आनी में पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित करके केन्द्र सरकार के तानाशाही निर्णयों के खिलाफ रोष प्रकट किया।
 बैंठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के तेजतर्रार अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा कि  केन्द्र सरकार  का तानाशाही रवैया स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरा है, संसद में बोलने तक का अधिकार छीना जा रहा है।
युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं पर ये मामला शायद इतना भी बड़ा या संवेदनशील नहीं है कि इस तरह से लोकसभा की सदस्यता छीनी जाए।
कहीं न कहीं इस निर्णय मे राजनैतिक दबाव साफ दिखाई दे रहा है जो कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरा है।
बैठक मे अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा सहित मुख्य महासचिव सतपाल ठाकुर, अध्यक्ष अनुसूचित विभाग किशोरी लाल, सुभाष ठाकुर , महासचिव नरेंद्र कटोच , महासचिव महेंद्र ठाकुर, ताराचंद प्रधान खनाग, अनुप ठाकुर पूर्व प्रधान, रमेश ठाकुर युवा कार्यकारी अध्यक्ष, ताराचंद पूर्व प्रधान चवाई,गौतम ब्रामटा,प्रकाश विष्ट, सुनील सूद सचिव, निरत ब्रश्याम सिंह, अजय  गोस्वामी, भागीरथी देवी उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस,विकास व  अमन सहित  अन्य कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Ads