मंडी से मनाली जा रही टैक्सी गहरी खाई में गिरी, अस्पताल ले जाते समय चालक ने तोड़ा दम 

गोहर लाल चंद ने की घटना की पुष्टि, हादसे की छानबीन जारी   

0
9
एक्सीडेंट
एक्सीडेंट

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

मण्डी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से मनाली जा रही टैक्सी न्यू आल्टो के-10 (To223PB7574A) कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे टैक्सी चालक की मौत हो गई।  टैक्सी चालक की पहचान भूपेंद्र(26) पुत्र अनंत राम वार्ड नौ सीउनी धार गांव नथान जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

 

 

यह भी पढ़े:-  बाढ़ प्रभावित परिवारों को 50 लाख रुपये की राहत राशि जारी, 60 हजार पर्यटकों की होगी घर वापसी 

 

 

जानकारी के मुताबिक कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण चालक की मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को कार से बाहर निकाला व 108 के माध्यम से गोहर सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। लेकिन गोहर हस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है, हादसा कैसे हुआ उसकी छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ने घटना की पुष्टि की है।