कन्या विद्यालय आनी में शिक्षकों ने पूरे परिसर में उखाड़ी भांग, ऑनलाइन क्लासेस पर भी हुई चर्चा

0
4
आनी में शिक्षकों ने पूरे परिसर में उखाड़ी भांग
आनी में शिक्षकों ने पूरे परिसर में उखाड़ी भांग
 दीवान राजा 
आनी।  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सरकार के आदेशानुसार शैक्षिक तथा गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सर्वप्रथम पूरे पाठशाला परिसर को सैनिटाइज किया गया। पाठशाला भवन के प्रांगण, मुख्य गेट, प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष ,स्टाफ रूम, शौचालयों  तथा अन्य सभी कमरों को सैनिटाइज किया गया।तदुपरान्त प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। पाठशाला में विद्यार्थियों की ऑनलाइन शिक्षा के संदर्भ में प्रधानाचार्य द्वारा विशेष रूप से दिशा निर्देश प्रदान किए गए तथा जिन छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा में समस्या आ रही है उनके लिए विशेष रूप से योजना तैयार की गई।
पाठशाला में अध्यापकों से मार्गदर्शन हेतु विद्यार्थियों के आगमन हेतु स्थान निश्चित किए गए तथा विषय अनुसार योजना तैयार की।      तदोपरांत पूरे पाठशाला परिसर में अनावश्यक से रूप से उगी हुई घास तथा भांग को पूरी तरह से उखाडा गया जिसमें प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर के नेतृत्व में पाठशाला के समस्त शिक्षकों गैर शिक्षकों ने अपने सक्रिय भूमिका प्रदर्शित की ।इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर, प्रवक्ता हरीश ठाकुर, वेद प्रिया, कुंदन शर्मा, धर्म सिंह ,युग दत्त शर्मा, महेंद्र किशोर, सुबा राम ,बंती कौंडल, धर्मेंद्र , मीना ठाकुर, रोशनलाल, विद्या कश्यप, संतोष कुमार, गुड्डू राम,  जियालाल आदि ने नशे के उन्मूलन हेतु भांग उखाड़ो अभियान में विशेष रूप से अपनी भूमिका अदा की।