आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्टेट बाडीबिल्डिंग एंड फिटनैस एसोसिएशन द्वारा पुरुष वर्ग की 12वीं मिस्टर हिमाचल स्टेट सीनियर बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप-2024 एवं चौथी एच.पी. स्टेट फिटनैस फिजिको चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन 10 मार्च को सिरमौर जिला के पौंटा साहिब में किया जा रहा है। एसोसिएशन के राज्य महासचिव विपुल शर्मा ने बताया कि पुरुष एवं महिला वर्ग की 15वीं मिस्टर इंडिया-2024 (सीनियर बाडी बिल्डिंग नैशनल चैम्पियनशिप) के लिए सलैक्शन ट्रायल 16 व 17 मार्च को लुधियाना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 13वां फैडरेशन कप (पुरूष वर्ग की सीनियर बाडी बिल्डिंग तथा पुरुष एवं महिला वर्ग की 11वीं फिजिको स्पोट्र्स नैशनल चैम्पियनशिप) का आयोजन 6 व 7 अप्रैल को गोवा में किया जाएगा।











