दीवान राजा
आनी। भारतीय नमो संघ विधानसभा आनी की परिचय बैठक जिला अध्यक्ष कुल्लू संजीव आर्यन की अध्यक्षता में रविवार को आनी में हुई। संजीव आर्यन ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की आदर्श भावनाओं से देश में भ्रष्टाचार मुक्त, समरसता युक्त विकास की धारा वह रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय नमो संघ के योद्धाओं की जो सक्रियता व लहर पूरे देश में है उससे भी ज्यादा सक्रियता जिला कुल्लू के आनी विधानसभा में है।
भारतीय नमो संघ जिलाध्यक्ष संजीव आर्यन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का काम हमारे भारतीय नमो संघ के कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतीय नमो संघ हर गांव में “नमो चौपाल” के अंतर्गत सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक पहुंचाएगी ताकि सभी ग्रामीण सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। बैठक को मंडल अध्यक्ष आनी देवेंद्र शर्मा, महामंत्री जिला कुल्लू विट्टू ठाकुर व यश ठाकुर ने भी सम्बोधित किया।