जरूरतमंदों को मिलेगी सहायक सामग्री, 20 जून को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रोहड़ू,।समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति, ब्लॉक रोहड़ू, जिला शिमला की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष  सूरत राम झामटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष  सबीर दास रंगोटा तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष  सतवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

बैठक में क्षेत्र में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों से दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार करेंगे, जिन्हें व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, दृष्टि संबंधी चश्मे तथा अन्य आवश्यक सहायक उपकरणों की आवश्यकता है।

 

समिति ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 15 जून तक पात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवाएं, ताकि 20 जून तक प्रस्तावित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उषा दिवांत, महिला इकाई की ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राणा, कमला देवी, उपाध्यक्ष चंपा झामटा, जीत सिंह, भारत भूषण मेहता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।