आदर्श हिमाचल ब्यूरो
धर्मशाला। पूर्व विधायक श्री विशाल नेहरिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 14 माह में कोई नया काम किया नहीं है, फिर भी मुख्यमंत्री अपने मुहं मियां मिठू बनने लगे हैं। मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि कांग्रेस सरकार में भ्र्ष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन मुख्यमंत्री यह भूल गये हैं कि उन्होंने 14 माह में कोई नया काम प्रदेश में नहीं किया है, पूर्व में चल रहे कार्यों को भी रोका है। आज प्रदेश में ऐसा समय आ गया है कि बेरोजगार धरने पर हैं, प्रदेश सरकार के अराजकता वाले रवेये के कारण रोजगार देने वाले उद्योग प्रदेश छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस की गारंटीयों का कोई अता-पता नहीं है। कांग्रेस नेताओं की अपनी ढफली अपना राग है। मुख्यमंत्री बजट की ढींगे हाँक रहे हैं, तो केंद्रीय विश्वविद्यालय का 30 करोड़ रूपये क्यूं नहीं जमा करवा रहे?











