कांगड़ा में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले में गिरी कार, तीन लोगों की मौत 

0
8
कार हादसे में चंबा के तीन लोगों की मौत हो गई है
कार हादसे में चंबा के तीन लोगों की मौत हो गई है

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

कांगड़ा। प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नूरपुर के पास भडवार में गुरुवार को एक कार गहरे नाले में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार चंबा से कांगड़ा आ जा रही थी। भडवार में चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के वक्त कार में  तीन लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।  सभी मृतक जिला चंबा के निवासी बताए जा रहे हैं। अभी तक  मृतकों शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही उपमंडल पुलिस अधिकारी अशोक रतन मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को गहरी खाई से निकाल कर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उपमंडल पुलिस अधिकारी अशोक रतन ने बताया मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।