करसोग का टाइडमैन सेब पहुंचा मंडियों में, मिल रहे है अच्छे दाम

टाइडमैन वैरायटी का ये सेब 90 दिन में पककर हो जाता है तैयार

टाइडमैन सेब
टाइडमैन सेब

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

मंडी। जिला मंडी के टाइडमैन सेब ने मंडियों में दस्तक दे दी है। करसोग की चुराग मंडी के साथ शिमला, सोलन, परवाणू, चंडीगढ़ और आजादपुर दिल्ली की मंडियों में टाइडमैन 1,500 से लेकर 2,000 रुपये प्रति बॉक्स की दर से बिक रहा है। बॉक्स में 24 किलो सेब होता है। ऐसे में अधिकतम प्रति किलो के हिसाब से 83 रुपये दाम मिला है। इस किस्म का सेब करसोग घाटी में पाया जाता है। यह सेब जून-जुलाई के महीने में ही बाजार में दस्तक दे देता है। बागवानों का कहना है की इन नवीन प्रजातियों के कारण सेब जून-जुलाई महीने में ही प्रदेश और देश के उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है।

उधर, बागवानी निदेशालय में विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता का कहना है कि टाइडमैन अर्ली वर्सेस्टर नाम की सेब की वैरायटी बाजार में दस्तक दे चुकी है। थोड़ा चपटा सा दिखने वाला यह सेब रैड जून वैरायटी के बाद सबसे पहले भारी मात्रा में मंडियों में दस्तक दे देता है।  बागवान भी उससे अच्छा मुनाफा अर्जित कर लेते हैं।  बागवानी विभाग के डॉक्टर शरद गुप्ता का कहना है कि टाइडमैन वैरायटी का सेब फल 90 दिन में पककर तैयार हो जाता है।