टाइटैनिक : ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से जहाज का मलबा देखने गए पांच यात्रियों की मौत

नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार का सहयोग करने वाले हामिश हार्डिंग की भी मौत

Titanic
Titanic

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए  पांच यात्री अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार को पनडुब्बी की कंपनी ओशन गेट ने कहा कि पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। हमें इन लोगों की जान जाने का बहुत दुख है। दरअसल, पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने ले गई थी।

 

यह भी पढ़े:- आज का राशिफल: आज का दिन आपके लिए है कितना खास, पढ़िए ……

 

यात्रियों के बारे में पनडुब्बी के मालिक ने कहा कि यात्री सच्चे खोजकर्ता थे। यात्रियों में साहस और महासागरों की खोज के लिए जुनून था। इस दुखद समय में मृतकों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हमें इसका दुख है। बता दें, पनडुब्बी रविवार सुबह छह बजे उत्तर अटलांटिक में अपनी यात्रा पर रवाना हुई थी। उस समय चालक दल के पास चार दिन की ऑक्सीजन थी। अभियान में 96 घंटे बीत चुके थे और पनडुब्बी में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी।

पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। इसमें सवार एक यात्री ब्रिटिश व्यवसायी हैं। व्यापारी हामिश हार्डिंग (58) एविएटर, अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे। हामिश हार्डिंग वही शख्स थे, जिन्होंने नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार का सहयोग किया था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट भी इस पनडुब्बी में सवार थे। लापता पनडुब्बी में सवार लोगों में से एक स्टॉकटन रश की शादी उन दो प्रथम श्रेणी के यात्रियों के वंशज से हुई, जिनकी 1912 में टाइटैनिक हादसे में मौत हो चुकी है। रश की शादी वेंडी से हुई जो पनडुब्बी संचालन करते हैं। रश इसिडोर व इडा स्ट्रॉस की परपोती हैं।