टूरिस्ट गाड़ी ने बुजुर्ग महिला को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर मौके से ही फरार

महिला का रिपन अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

महिला का रिपन अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। राजधानी शिमला में टूरिस्ट गाड़ी ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी है, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का रिपन अस्पताल में इलाज चल रहा है। ड्राइवर मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। IPC की धारा 336, 337 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी है।

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बुजुर्ग महिला खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकली थी। महिला के बेटे विनोद कुमार ने छोटा शिमला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि धोबीघाट पुल के पास उनकी माता कृष्णा देवी टहल रही थी। इसी दौरान अचानक से एक गाड़ी नंबर (DLCB-1857) आई और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह पुल के नीचे बह रहे नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रिपन अस्पताल पहुंचाया।