दर्दनाक हादसा:  टेबल फैन चालू करते लगा करंट, 15 वर्षीय बालिका की मौत 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

Ads

मंडी। हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला के हराबाग गांव में शनिवार को टेबल फैन से करंट लगने के कारण 15 वर्षीय किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

 

जानकारी के अनुसार नेहा (15) पुत्री पुन्नू राम निवासी हराबाग ने घर के टेबल पर रखे फैन का जैसे ही  स्विच ऑन किया तो उसे जोर से करंट लगा। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। नेहा की चीखें सुन परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने गंभीर हालत में पाया। इस पर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है।