ढली-कुफरी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेब से लदा ट्राला, चार लोग घायल

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के ढली.कुफरी हाईवे पर देर रात सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि सेब से लदा ट्राला चंडीगढ़ जा रहा था।

इसी दौरान ढली के समीप उतराई में एक अन्य ट्राले से टकरा गया। इससे दोनों ट्राले सड़क पर पलट गए। घटना के बाद यातायात पांच घंटे के लिए प्रभावित रहा। वहीं ट्राले में लदा सेब हाईवे पर बिखर गया। इससे बागवान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।