
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भाजयुमो ने शिमला मंडल के कार्यकर्ताओं को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। शिमला मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष हितेश शर्मा ने मंत्री से मास्को सैनिटाइजर प्राप्त कर अलग-अलग वार्डो में कार्यकर्ताओं की टोली बना कर छ: वार्डों में आबंटन किया ।
ये भी पढ़ें: आपके विधायक-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत होम आइसोलेशन मरीजों को देंगे निशुल्क भोजन व दवाईयां : सुरेश भारद्वाज
भारद्वाज ने कहा कि सेवा ही संघटन ऐसे मूलमंत्र के साथ वार्डों में कार्यकर्ता अलग-अलग टोली बनाकर विभिन्न प्रकार के मदद कार्यों में लगे हैं। इसी श्रेणी में मास्क आबंटन सैनिटाइजर का काम भी शुरू किया गया है। इसके चलते शिमला के लोअर बाजार, कैथू, संजौली, इंजनघर, छोटा शिमला व खलीनी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क बांटे गए।
मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के इस विकट काल में सभी कार्यकर्ता तत्परता से सेवा कर रहे हैं। शीघ्र ही अन्य वार्डों में भी सैनिटाइजर और मास्क वितरण के अलावा अन्य जरूरी सामान भी आवंटित किया जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष हितेश शर्मा ने कहा की मंत्री शहरी विकास मंत्री के निर्देश पर मास्क व सैनिटाइजर आबंटन का काम शुरू हुआ है। इसके अलावा भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहत कार्यों में जुटे हुए हैं