आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। विकास भारत संकल्प यात्रा शनिवार को ग्रामीण मंडल के विकास खंड बसंतपुर की ग्राम पंचायत डुमैहर और मझीउड़ पंचायतों में पहुंची। डुमैहर में कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपराम वर्मा और मंडल सचिव खेमराज वर्मा ने की। पंचायत सचिव बालकृष्ण, स्वास्थ्य विभाग की देव्यानी शर्मा ने हेल्थ चेकअप किया। रजनीश मैहता पशुपालन विभाग की ओर से मौजूद रहे। इनके अलावा ग्राम केंद्र प्रमुख प्रेमलाल और एनआरएलएम सदस्य गायत्री, सीएलएफ सहसचिव मीना, कोषाध्यक्ष अरुणा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 94 लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया। साथ ही आभा कार्ड और आयुष्मान योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
उधर, मझीउड़ पंचायत में भी कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपराम वर्मा और मंडल सचिव खेमराज वर्मा ने की। इनके अलावा पंचायत की प्रधान मनोज वर्मा उपस्थित रहीं। ग्राम केंद्र मझीउड़ के अध्यक्ष राजेश वर्मा और प्रेम प्रकाश शर्मा, मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष धनवंत शर्मा, वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत बीडीओ एलएन शर्मा, वरिष्ठ नागरिक, हीरद राम शर्मा, पंचायत सचिव युगल किशोर शर्मा, विनोद कुमार तकनीकी सहायक के अलावा स्वयं सहायता समूह के रंजना, किरण, सोनू, नीशा, राधा, कौशल्या, सीता, चित्रलेखा, मधु आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में 152 लोगों ने हेल्थ चेकअप कराया। साथ ही केंद्र की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी प्राप्त की।