जलशकित  मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर  ने आदर्शनी वैलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से  आक्सीजन  कन्सटरेटर भी वितरित  किए

आदर्श हिमाचल ब्यूरो,
धर्मपुर (मंडी)  -जलशकित, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के चस्वाल,भडडू,अनसवाई,घरवासड़ा, गरली-1,गरली-2,डरबाड़, 1,डरबाड़-2,छतरैणा, व पिपली में  जनसमस्याएं सुनीं व मौके पर निपटारा भी किया और शेष को शीघ्र ही निपटान के लिए समबन्धित विभागों के अधिकारियों  को निर्देश दिये  ।इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए  जलशकित मंत्री ने कहाकि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश  में  चहुंमुखी विकास संभव हो पाया है।कोरोना महामारी के  कठिन दौर में भी मुख्यमंत्री ने विकास की गति थमने नहीं  दी।कहाकि जयराम ठाकुर  सरकार  ने जनकलयाण को सर्वोच्च  अधिमान देते  हुए    नई सोच  व मजबूत इरादों के साथ  अनेकों महत्वांकाक्षी योजनाएं  व कार्यक्रम चलाए  हैं  जिनका लाभ आम आदमी व समाज के हर वर्ग  को निचले स्तर तक मिला  है।उन्होंने बागबानी के  क्षेत्र में  शिवा प्रोजेक्ट को अपनाने की  आ
महेन्द्र सिंह ठाकुर    ने कहा कि एक वक्त पर पिछड़ा माने जाना वाला धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र  आज विकास के पथ पर काफी आगे निकल गया है, जिसका कारण धर्मपुर  में राजनीतिक स्थिरता है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर  की जनता ने सात बार लगातार उन्हें विधायक बनने का अवसर दिया और इसी के चलते वह प्रदेश सरकार में  बरिष्ठतम कैबिनेट मंत्री बने और धर्मपुर  विस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जा सका। उन्होंने कहा कि जिस विस क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन होता रहता  है, वह विकास में पिछड़ जाता  है।उन्होंने लोगों से शिवा प्रोजेक्ट का लाभ  लेकर अपनी आर्थिकी मजबूत करने के लिए  कहा ।
जलशकित मंत्री ने 84.03 लाख  रूपये की लागत से बनने वाली अनसवाई से चस्वाल सड़क का भूमिपूजन, 88.49 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गरली से साहन सड़क का भूमिपूजन, 62.73 लाख से बनने वाली डरबार से सकलानी बस्ती सड़क का भूमिपूजन, 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना  डरबाड़ का उदघाटन, 261 लाख रुपये की लागत से बनी बर्षा जल संग्रहण  और ऊठाऊ  सिंचाई योजना  भडडू चसवाल  छतरैणा योजना  का उदघाटन, जलशकित विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, डरबाड़  का शुभारंभ, 97.31 लाख रुपये की लागत से बनने बनी ऊठाऊ सिंचाई  योजना  पिपली  का उदघाटन  भी किया ।
जलशकित  मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर  ने आदर्शनी वैलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से  आक्सीजन  कन्सटरेटर भी वितरित  किए जोकि  संबंधित उप स्वास्थय केन्द्रों  में  लोगों की  सुविधा  के लिए उपलब्ध  होंगे ।
इस अवसर पर    जिला परिषद सदस्य वन्दना गुलेरिया , पंचायत प्रधान घरवासड़ा  बिटटो देवी , प्रधान  डरबाड़़ रणजीत  सिंह, बीडीसी सदस्य  चम्पा देवी,  अधिशाषी अभियन्ता जलशकित  राकेश पराशर, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी जे पी नायक, बीडीओ करतार धीमान  ,एसएमएस बागवानी  रामेश, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत स,नील, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा,  पंचायती राज संस्थानो के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

 

Ads