मौसम: 15 जून से पूरे प्रदेश में प्री मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में इस दौरान मौसम साफ रहेगा। 15 जून से पूरे प्रदेश में प्री मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 जून के दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार जताए हैं।रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने से रविवार को तापमान में अधिक वृद्धि दर्ज नहीं हुई।