मौसम अपडेट: प्रदेश में 12 जुलाई से राहत मिलने की उम्मीद, आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है।

 

यह भी पढ़े:- हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड का फैसला: स्कूलों में मानसून ब्रेक अब 10 से 15 जुलाई तक

 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 12 जुलाई से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। 17 जुलाई तक प्रदेश के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। 15 जुलाई के लिए एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

 

मौसम अपडेट
मौसम अपडेट

उधर, प्रदेश में तीन जिलों शिमला, सिरमौर व किन्नौर में 24 घंटे के लिए बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।जगह-जगह भूस्खलन के चलते प्रदेश में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 1239 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं। 2577 बिजली ट्रांसफार्मर व1418 जल आपूर्ति योजनाएं भी बंद पड़ी हैं।