अल्मोड़ा को मॉडल विधान सभा क्षेत्र बनाएंगे: मनोज तिवारी

0
4
वेवसाइट लोगो
वेवसाइट लोगो

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

अल्मोड़ा: कांग्रेस के विधानसभा अल्मोड़ा के प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा है कि इस बार जनता का आशीर्वाद मिलने पर क्षेत्र के विकास के लिए ठोस पहल होगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा को उसके गौरव के अनकूल मॉडल विधान सभा बनाया जाएगा। तिवारी ने उनको टिकट देने के लिए पार्टी आला कमान का भी आभार व्यक्त किया। मनोज तिवारी का टिकट घोषित होने के बाद सोमवार को पहलीबार पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

 

तिवारी ने अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए कांग्रेस के समय हुई पहल की जानकारी दी। कहा कि पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने यह सपना देखा था। 2012 में सरकार बनने के बाद उन्होंने 122 करोड़ रुपये मेडिकल कॉलेज के लिए अवमुक्त करवाए। इससे मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन बना, लेकिन भाजपा के 2017 में सत्ता में आने के बाद यह कवायद आगे नहीं बढ़ सकी है। नगर में पेयजल के लिए बजट भी उनके कार्यकाल में जारी हुई। वहीं साइंस सिटी पार्क, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, आवासीय विवि, बाड़ेछीना पॉलिटेक्निक जैसे कई कदम उठाए गए, जोकि भाजपा के सत्ता में आने पर ठंडे बस्ते में डाल दिए गए।

 

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिए जाने के लिए पहल होगी। डीडीए को समाप्त किया जाएगा। नगर में सीवरेज की व्यवस्था, पर्यटन की दृष्टि से विकास तथा पलायन को रोकने के साथ ही स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए समुचित कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि जनता एक बार उनको फिर से सफल बनाएगी। इस मौके पर पार्टी के मीडिया कार्डिनेटर आकांशा ओला ने कहा कि भाजपा चेहरा बदल कर जवाबदेही से बचने का काम कर रही है।

 

प्रदेश में तीन मुख्यमंत्रियों को बदला गया। यही नहीं अल्मोड़ा सीट पर नए चेहरे को लाकर आम जनता के जवाबों से बचने की उपक्रम किया गया है। मतदाता चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे , नपा अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, एड. महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।