शिमला में बंदरों के हमले से छत से गिरी महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

बंदरों के आतंक से शिमला में लोग बेहद परेशान

0
988

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में एक दुखद हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। यहां कुफ्टाधार क्षेत्र में गुरुवार को बंदरों के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। महिला घर की छत पर कुछ काम कर रही थी, इसी दौरान बंदर उस पर झपट पड़े। बंदरों के डर से महिला छत से नीचे जा गिरी। महिला को तुरंत आईजीएमसी लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कुछ साल पहले मिडल बाजार में भी इस तरह का मामला पेश आया था। यहां भी एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली राजबाला (56) पिछले 20 सालों से भी अधिक समय से बेटे और बेटी के साथ शिमला के कुफ्टाधार में रह रही थी। गुरुवार दोपहर को जब महिला छत पर गई तो यहां अचानक एक बंदर उस पर झपट पड़ा। महिला इस दौरान छत से सीधे नीचे जा गिरी। इसमें महिला को गंभीर चोटें आई थीं।
यह भी पढ़ें: मौसम: दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने से मूसलाधार बारिश, भूस्खलन, पेड़ गिरने व मकानों की छतें उड़ने से जनजीवन हुआ प्रभावित
स्थानीय लोग महिला को तुरंत आईजीएमसी ले आए जहां उसकी मौत हो गई। महिला के शव को अस्पताल में रखा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द करेगी। गौरतलब है कि शिमला शहर में बंदरों के आतंक से आम लोग परेशान हैं।
इस समस्या को लेकर शहर में कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं लेकिन लोगों को अभी तक इस समस्या से राहत नहीं मिली पाई है। आलम यह है कि रिज और मालरोड पर लोग अगर चलते फिरते कुछ खाना चाहते हैं तो नहीं खा सकते। बंदर अचानक झपटते हैं और सामान छीनकर ले जाते हैं। यही नहीं हर रोज बंदरों के हमले में घायल होने वाले लोग अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here