महिला का पति और देवर करते थे दहेज़ के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित, घरवालों को भी घर में घुस कर पीटा

0
163

उना: प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अभी ताजा मामला ऊना जिले से सामने आया है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया की साल 2018 में उसकी शादी पंजाब के होशियारपुर जिले में हुई थी. अब उसके ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर रहे हैं. महिला ने बताया की दहेज के लिए उसका पति व भाई उसके साथा आए दिन मारपीट करते रहते हैं. मारपीट से तंग आकर पीड़िता अपने मायके में आकर रहने लगी. ससुराल यहां भी आए दिन उसको जान से मारने की धमकी देते रहते हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है. महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक रहा. उसके बाद महिला का पति व उसके परिवार वाले दहेज के लिए तंग करने लगे. इन लोगों ने पहले तो मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू किया और उसके बाद मारपीट करना शुरू कर दिया.

ससुराल वालों के जुल्म यहीं खत्म नहीं हुए. हद तो तब हो गई तब ससुराल वालों ने पहली सितंबर को अचानक पति और उसका भाई मायके में आ गए. इन लोगों ने घर में घुस कर उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की. यह लोग लगातार गाली गलौज करते रहे और जान से मारने की धमकी देने लगे. इस मारपीट में महिला के भाई को चोटें भी आई हैं. जिसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बाद में पीड़ित महिला ऊना के महिला थाना में पहुंची. यहां पर उसने अपने पति व उसके भाईयों द्वारा की गई मारपीट व जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई. महिला थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है. पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे.