हिमाचल के सासन पंचायत में किया गया महिला खेल उत्सव का आयोजन।

  •  वैशाली शर्मा
    शिमला।हिमाचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाये जा रहे । महिला खेल उत्सव के अन्तर्गत सासन पंचायत में महिला खेल उत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रधान अंजना देवी ने किया जिसमें रस्साकस्सी व म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिता करवाई गई ।

हिमाचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष व कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि महिला खेल उत्सब का उद्देश्य महिलाओ को एक मंच प्रदान करना उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संगठित व शसक्त महिलाएं ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकती है। नवीन शर्मा ने कहा कि आज समय बदल चुका है महिलाएं अपनी भागीदारी से समाज की विचारधारा को बदलने में धीरे धीरे सक्षम हो रही है। नवीन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर की मातृ शक्ति महिला खेल उत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है।

Ads

सासन पंचायत में हुई प्रतियोगिता में रस्साकसी में जटेहड़ी महिला मंडल विजयी रहा व उपविजेता ज्योति महिला मंडल रहा। म्यूजिकल चेयर में सुलेखा प्रथम तथा पशमा द्वितीय तथा सुरेखा तृतीय स्थान पर रही।