मौसम अपडेट: 15 से 18 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 872 पानी की परियोजनाएं ठप 

शामती में प्रभावितों से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री, 45 मकानों पर मंडरा रहा अभी भी खतरा 

मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर चट्टान गिरने से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त,  पीड़ितों को दी गई राहत राशि 

Ads

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

 

शिमला। प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक सप्ताह बाद भी तीन नेशनल हाईवे पांवटा-शिलाई, कुल्लू-मनाली, मनाली-लेह समेत 868 सड़कें, 1,468 बिजली के ट्रांसफार्मर और 872 पानी की परियोजनाएं ठप हैं। मौसम विज्ञान विभाग शिमला ने प्रदेश में 15 से 18 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

वही मुख्यमंत्री सुक्खू आज दोपहर तीन बजे सोलन के शामती में प्रभावितों से मुलाकात कर हालात का जायजा लेंगे। शामती में 45 मकानों पर अभी भी गिरने की स्तिथि बनी हुई है और 20 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 25 घरों को खतरा बना हुआ है।

 

यह भी पढ़े:- कनाडा: खालिस्तानियों ने तोड़े श्री भगवद गीता पार्क में लगे संकेत चिह्न,बनाए अपमानजनक भित्तिचित्र

 

 चट्टान गिरने से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
चट्टान गिरने से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

वहीं जिला सोलन के अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर एक बहुत बड़ी चट्टान गिरने से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चट्टान इतनी बड़ी थी कि कि मुख्य मार्ग पर आकर रुक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है तथा पीड़ितों को 20 हजार तथा अन्य को 6 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।