आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला! हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने चौड़ा मैदान से राजीव भवन तक रैली निकाली , भारत जोड़ो यात्रा की यादें की ताज़ा, पार्टी कार्यालय में समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिवस,हिमाचल युवा कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया!
इस दौरान समस्त कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान से राजीव भवन तक रैली निकाली गई , साथ ही यात्रा कर भारत जोड़ो यात्रा की यादें ताज़ा की और राहुल गांधी जी का शांति धार्मिक सौहार्द और नफरत छोड़ों भारत जोड़ो का संदेश जनता तक पहुँचाया और केंद्र की मोदी सरकार की महंगाई पर काबू करने में विफलता , बेरोजगारी से बढ़ती असमानता के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर केंद्र सरकार की विफलता का संदेश जनता तक पहुँचाने के बाद पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनीत कंबोज और प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और युवा कांग्रेस कार्यालय में राहुल जिनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया और मिडिया सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी!