युवा कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावितों की मदद को बढ़ाया हाथ, हेल्पलाइन नंबर किए जारी

0
7

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश कुदरत ने आज जो कहर बरसा उससे पूरा राज्य स्तब्ध रह गया है। धर्मशाला में बादल फटने से जल सैलाब रोड से लेकर घरों के अंदर तक जा पहुंचा और बाढ़ जैसे हालात बन गए। बाढ़ से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संकट के इस समय में हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: “हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने लाया कहर: बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

नेगी निगम भंडारी ने कहा कि धर्मशाला में बादल फटने से हुए नुकसान में युवा कांग्रेस लोगों की मदद करेगी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कांगडा के जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे तुरन्त मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों से मिलकर नुकसान का जायजा लें और प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय में अवगत करवाएं। साथ ही उन्होंने युवा कांग्रेस की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। लोग इन नंबर पर सम्पर्क कर सहायता ले सकेंगे।

सुरजीत सिंह भरमौरी- 94189-95555
रवि ठाकुर- 98169-69180
सुकरान्त भाटिया- 98057-12600,
गोल्डी चौधरी- 98052-85518,
जितेंद्र धीमान जीतू- 98054-84845,
पंकज कुमार-94599-00143
अश्वनी राणा-78072-64999

युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने सरकार से मांग की है कि इस आपदा से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट रहे। साथ ही बचाव दल मौके पर तैनात करवाएं।