मुख्यमंत्री 24 अक्टूबर को होंगे सुन्नी के एक दिवसीय प्रवास पर

विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के साथ करेंगे जनसभा को सम्बोधित

0
3
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 अक्टूबर  को सुन्नी के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कल दोपहर लगभग 12:20 पर मेला ग्राउंड सुन्नी पहुंचेंगे और स्थानीय देवता के दर्शन के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व  शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जाखू में विजयादशमी समारोह में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी 24 अक्टूबर 2023 को सायं लगभग 6:30 बजे जाखू मंदिर में आयोजित विजयादशमी समारोह में हिस्सा लेंगे।