सांसद प्रतिभा सिंह ने की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर कातिलाना हमले की कड़ी निंदा 

कहा.....राहुल गांधी ऐसे किसी षडयंत्र से न घबराने वाले है और न ही कांग्रेस

0
3
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उनके काफिले पर असम,गुहाटी में हुए  कातिलाना  हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह भाजपा की पूर्व निर्धारित सोची समझी साजिश के तहत इस यात्रा में व्यवधान डालने का असफल प्रयास है। उन्होंने कहा है कि न तो राहुल गांधी ऐसे किसी षडयंत्र से घबराने वाले है और न ही कांग्रेस। पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है और उनकी यह अन्याय के खिलाफ न्याय की यह यात्रा पूरी होगी।
प्रतिभा सिंह ने असम सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह इस यात्रा को केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर रोकना चाहा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मिल रहे भारी जनसमर्थन से विरोधी दल भाजपा की नींद उड़ती जा रही है इसलिए उनकी इस यात्रा को असमाजिक तत्वों के द्वारा विध्न डालने की पूरी कोशिश की जा रही है।