आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कोटखाई के उबादेश की ग्राम पंचायत कलबोग़ के निवासी व पूर्व वार्ड सदस्य श्याम लाल, प्रकाश नेगी, दलीप नेगी और रजीत नेगी ने परिवार सहित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली और उनके द्वारा क्षेत्र में करवाएं जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सभी का कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा ।











