आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार तथा उपायुक्त सिरमौर और बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अंतर्राष्ट्रीय रेणुकाजी मेला-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह मेला 31 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2025 तक सिरमौर जिले के पवित्र रेणुकाजी मंदिर स्थल पर आयोजित किया जाएगा।
इस भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेले में होने वाली सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड व जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और मेले की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित थे।











