टिहरा में एक्स सर्विसमैन लीग की बैठक आयोजित, पूर्व सैनिकों के हितों पर हुई चर्चा

0
1

 

 

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

सरकाघाट । एक्स सर्विसमैन लीग टिहरा की बैठक, लीग के चेयरमैन कैप्टन रमेश तपवाल की अध्यक्षता में लीग कार्यालय, खौदा में आयोजित की गई। बैठक में आसपास से आए कई सेवानिवृत्त सैनिकों तथा वीर नारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका निवारण किया गया। सभी पूर्ण सैनिकों और वीर नारियों को स्पर्श और पेंशन से सबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सी.एस.डी कैंटीन और बलिदान स्मारक की ताजा स्थिति से अवगत कराया गया।

 

आगामी आने वाले कार्यक्रम के बारे में सब सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । चेयरमेन ने सब उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया कि आपके आसपास कोई लड़का या लड़की जो अभी 12वीं पास किया हो और जो सेना, अर्धसैनिक बल या पुलिस में जाना चाहता हो तो ऐसे बच्चों को आगे लाएं इन्हें हम अपनी पूर्व सैनिक एकेडमी में फ्री कोचिंग दिलवाएंगे। अन्त में चेयरमेन ने पंचायत चुनावों में भाग ले रहे प्रतिनिधियों को भी शुभकामनाएं दी गई।

 

 

बैठक में लीग के सीनियर वाइस चेयरमैन कैप्टन सुरेंद्र जमवाल, वाइस चेयरमैन सूबेदार रविंदर सिंह, वेटरन ओम प्रकाश, सुरेंद्र पॉल, रशपाल, नावल वेटरन लाल सिंह, वीरानारियों में निशा देवी इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता व मीडिया प्रभारी रमेश चन्द भारद्वाज ने,उपस्थित सैनिकों के ऑनलाइन कामों में हिम बस कार्ड व गैस की ekyc इत्यादि भी की।