आदर्श हिमाचल बयूरों
बिलासपुर । स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं के छात्र सूरज कुमार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की एम.एससी. रसायन विज्ञान Chemistry प्रवेश परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय, क्षेत्र तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है। सूरज कुमार पुत्र राज कुमार, गांव व डाकघर मैड, तहसील व जिला हमीरपुर के निवासी हैं।
सूरज कुमार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रीतम लाल ने उन्हें बधाई दी है और कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि सूरज एक मेहनती एवं प्रतिभाशाली छात्र हैं, जिन्होंने अपनी लगन और निरंतर परिश्रम के बल पर यह सफलता अर्जित की है।

छात्र ने अपनी इस प्रतिभा का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता एवं परिवार को दिया है। महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि सूरज कुमार भविष्य में भी शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाते रहेंगे।











